Generosity (उदारता)
याद करने का पद (Memory Verse)
मत्ती 6:33-34
पहले उसके राज्य और धर्म की खोज करो तो ये सब वस्तुएँ तुम्हें मिल जाएँगी।
इसलिए कल की चिंता मत करो, क्योंकि कल अपनी चिंता आप कर लेगा; आज के लिए आज का दुख ही बहुत है।
पीछे देखें (Look Back)
आप प्रभु की आज्ञा का पालन कैसे कर रहे हैं?
हम एक-दूसरे के लिए कैसे प्रार्थना कर सकते हैं?
हम एक-दूसरे की सेवा कैसे कर सकते हैं?
ऊपर देखें (Look Up)
मत्ती 6:33 में हमें क्या करने की आज्ञा दी गई है?
मत्ती 6:33 में परमेश्वर हमें क्या प्रतिज्ञा देता है?
मत्ती 6:34 में हमें क्या करने को कहा गया है?
क्या चिंता करना कभी हमारी सहायता करता है?
आगे देखें (Look Ahead)
यदि हमें पर्याप्त मिलने की चिंता रहती है तो हम पश्चाताप कैसे कर सकते हैं?
हम दूसरों को देकर परमेश्वर के राज्य को कैसे खोज सकते हैं?
हम और चेले कैसे बना सकते हैं?